डीएम और एसपी पहुंचे सोनौली बॉर्डर ICP परिसर का किया निरीक्षण
डीएम और एसपी पहुंचे सोनौली बॉर्डर ICP परिसर का किया निरीक्षण
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महराजगंज गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सोनौली बॉर्डर स्थित ICP (इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट) परिसर तथा सीमावर्ती क्षेत्रों का संयुक्त रूप से निरीक्षण एवं भ्रमण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन प्रबंधन, चेकिंग प्रणाली, दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया तथा कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा की। इस दौरान सोनौली बॉर्डर पर आने-जाने वाले लोगों एवं वाहनों की गतिविधियों, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की निगरानी व्यवस्था तथा तैनात सुरक्षा बलों की ड्यूटी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सीमा पर तैनात एसएसबी एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित एवं प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित करने, सीमावर्ती क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने पर विशेष जोर दिया।
अधिकारियों ने कहा कि भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी संबंधित एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ लगातार सक्रिय रहकर कार्य करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सतत निगरानी, बेहतर समन्वय एवं सजगता बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


