सोनौली में 390 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार

 

सोनौली में 390 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
सोनौली कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा सर्विस लेन स्थित पावर हाउस के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर उसके पास से नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप बरामद की।
थाना अध्यक्ष सोनौली महेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान धौरहरा सर्विस लेन पावर हाउस के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 130 डाईजापाम इंजेक्शन, 130 बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन तथा 130 प्रोमेथाज़ीन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन बरामद हुए। कुल 390 नशीले इंजेक्शन मिलने के बाद पुलिस ने युवक को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार युवक की पहचान समीर अहमद (23 वर्ष) पुत्र हैदर अली निवासी ग्राम बैरवा चंदनपुर खोरिया बाजार थाना नौतनवा जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।
इस संबंध में प्रभारी कोतवाल सोनौली
महेंद्र मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध थाना सोनौली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22/23 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से चोरी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, हेड कांस्टेबल भानुप्रताप सिंह एवं कांस्टेबल प्रशान्त राय शामिल रहे.
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *