साइबर टीम ने सोनौली से वार्ड सभासद के पति और पुत्र को उठाया, कस्बे में मचा हड़कंप
साइबर टीम ने सोनौली से वार्ड सभासद के पति और पुत्र को उठाया, कस्बे में मचा हड़कंप
इंडो नेपाल न्यूज़, सोनौली डेस्क:
भारत-नेपाल सीमा के अंतरराष्ट्रीय महत्व के कस्बे सोनौली में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब साइबर क्राइम ब्रांच की टीम ने एक कार्यालय पर पहुंचकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया। सूत्रों के अनुसार टीम ने पिता और पुत्र दोनों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।
बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति सोनौली नगर पंचायत की एक वार्ड सभासद के पति हैं, जबकि दूसरा उनका पुत्र है। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर में साइबर क्राइम ब्रांच की टीम सोनौली पहुंची और सीधे एक ऑफिस में जाकर दोनों व्यक्तियों को अपने कब्जे में लेकर रवाना हो गई। कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से की गई, जिससे मौके पर मौजूद लोग भी कुछ समझ नहीं सके।
मामले को लेकर जब प्रभारी निरीक्षक सोनौली महेंद्र मिश्रा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि महाराजगंज साइबर क्राइम शाखा की टीम दो लोगों को पूछताछ के लिए लेकर गई है। हालांकि उन्होंने इस मामले में अधिक जानकारी होने से इनकार किया।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों व्यक्तियों को किस मामले में उठाया गया है और उन पर क्या आरोप हैं। साइबर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई के बाद पूरे सोनौली क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।



