योग सप्ताह जागरूकता अभियान का नौतनवा में शुभारंभ, पालिका अध्यक्ष ने किया उद्घाटन
योग सप्ताह जागरूकता अभियान का नौतनवा में शुभारंभ, पालिका अध्यक्ष ने किया उद्घाटन
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 15 से 21 जून तक चलने वाले योग सप्ताह जागरूकता अभियान का शुभारंभ सोमवार को नगर पालिका परिषद के जलकल परिसर में पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने विधिवत उद्घाटन कर किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को नियमित योग, प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना है।
योग प्रशिक्षक शोभित सिंह ने उपस्थित सभासदों, पालिका कर्मचारियों एवं योग टीम को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम के अंत में पालिका अध्यक्ष ने सभी से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया,अशोक कुमार,राहुल दूबे,प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह,संजय मद्धेशिया,मनोज तिवारी,संजय मिश्रा, संतोष श्रीवास्तव,दीपू प्रजापति,रविकान्त वर्मा, सत्यप्रकाश,उमेश चंद,आनन्द कुमार,श्रवण कुमार,अमित कुमार,सुजीत चौधरी,राजकुमार गौड़ सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।



