सोनौली में व्यापारियों ने धूमधाम से मनाया युवा नेता बैजू यादव का जन्मदिन
सोनौली में व्यापारियों ने धूमधाम से मनाया युवा नेता बैजू यादव का जन्मदिन
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क। नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के युवा नेता एवं सोनौली नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बैजू यादव का 37वां जन्मदिन शनिवार देर शाम सोनौली कस्बे के व्यापारियों ने बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर नगर के प्रमुख व्यापारी एकत्रित हुए और केक काटकर युवा नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कस्बे के एक प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों ने सार्वजनिक रूप से केक काटा और एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बैजू यादव के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जन्मदिन समारोह के उपरांत व्यापारियों ने श्रीराम जानकी मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीराम के समक्ष पूजा-अर्चना की तथा बैजू यादव के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं जनसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर व्यापारी नेता बबलू सिंह, राजकुमार नायक, रामअचल गौतम, श्रीनिवास जायसवाल, प्रवीण मद्धेशिया, डॉ. अशोक जायसवाल, राजू पटवा, पशुपतिनाथ वर्मा, आकाश, मुकेश, अंकित अग्रहरि, रवि, गंगा प्रजापति, ओम प्रकाश, सागर, अजय जायसवाल, पंकज जायसवाल, असरार सिद्दीकी सहित नगर के अनेक गणमान्य व्यापारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने बैजू यादव के सामाजिक और राजनीतिक योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे कार्यक्रम में व्यापारियों ने एकजुट होकर युवा नेता के प्रति अपना स्नेह एवं सम्मान व्यक्त किया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।



