रामनगर में जीर्णोद्धारित (एनएम सेंटर) का विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया लोकार्पण

रामनगर में जीर्णोद्धारित (एनएम सेंटर) का विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया लोकार्पण
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क। नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम रामनगर में स्थित मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र भवन (एनएम सेंटर) के जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने के बाद विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने विधिवत लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों एवं सम्मानित नागरिकों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
लोकार्पण समारोह से पूर्व रामनगर ग्राम सभा सहित आसपास की विभिन्न ग्राम सभाओं के दर्जनों ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों ने विधायक का फूलमालाओं एवं बुके भेंट कर भव्य स्वागत किया।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र के जीर्णोद्धार से क्षेत्र की महिलाओं एवं बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
इस अवसर पर स्वागत करने वालों में रामअचल यादव (प्रधान रामनगर), नंद किशोर यादव (प्रधान बैरवा बनकटवा), अंगद यादव (प्रधान जंगल गुलरिहा), अवधेश मद्धेशिया (प्रधान हनुमानगढ़िया), मोलई प्रजापति (प्रधान बैजनाथपुर उर्फ चरका), सुकई यादव (प्रधान धोतियहवा), मनोज राजभर (पूर्व प्रधान सेमरहवा), मकसूद (प्रधान बैरवा चंदनपुर) तथा जीत बहादुर (पूर्व प्रधान रामनगर) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।



