प्रेमिका के लिए बवाल: चौराहे पर भिड़े दो युवक, सड़क पर चले जमकर लात-घूंसे
प्रेमिका के लिए बवाल: चौराहे पर भिड़े दो युवक, सड़क पर चले जमकर लात-घूंसे
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क। नगर के व्यस्त उद्योग चौराहे पर मंगलवार को एक युवती को सोशल मीडिया पर मैसेज भेजने के विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। गर्लफ्रेंड को मैसेज करने की बात को लेकर दो युवक युवक आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते चौराहा रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद की शुरुआत तब हुई जब एक युवक ने दूसरे युवक की गर्लफ्रेंड को सोशल मीडिया के माध्यम से मैसेज भेज दिया। इस बात की जानकारी होने पर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला हाथापाई तक पहुंच गया। चौराहे पर दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे पर टूट पड़े और लात-घूंसे चलने लगे।
घटना के दौरान कुछ समय के लिए उद्योग चौराहे पर यातायात भी प्रभावित रहा। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया।
पुलिस ने मौके से करीब आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया, जहां उनसे पूछताछ की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के बाद तीन युवकों के खिलाफ शांति भंग की आशंका के तहत धारा 151 के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई करते हुए चालान किया गया है। जबकि अन्य युवकों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
दिनदहाड़े हुए इस विवाद की चर्चा पूरे नगर में होती रही। लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद सड़क पर पहुंच गया।
ब्रेकिंग वीडियो https://www.facebook.com/share/r/1.FtLT56nMU/ महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।



