पिछड़ा वर्ग के युवाओं को सरकार दे रही मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण का अवसर
.12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका,10 जुलाई तक करें आवेदन, पाएं निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण,नौतनवा में शुरू हुआ निःशुल्क O Level व CCC प्रशिक्षण
फ्री कंप्यूटर कोर्स।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क :
उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के पिछड़े वर्ग के 12वीं उत्तीर्ण बेरोजगार युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निःशुल्क O Level एवं CCC कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत महराजगंज जनपद के नौतनवा क्षेत्र में प्रशिक्षण केंद्र के रूप में कंप्यूटर वर्ल्ड (CIT), जायसवाल मोहल्ला, नौतनवा का चयन किया गया है।
योजना के तहत पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई निर्धारित की गई है। इच्छुक एवं पात्र छात्र समय रहते आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
इस योजना के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को पूरी तरह निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। विभाग द्वारा O Level प्रशिक्षण के लिए प्रति छात्र 15,000 रुपये तथा CCC प्रशिक्षण के लिए 3,500 रुपये की धनराशि प्रशिक्षण संस्था को उपलब्ध कराई जाती है। यह भुगतान प्रशिक्षण अवधि पूर्ण होने तथा विभागीय सत्यापन के उपरांत किया जाता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि वर्तमान समय में कंप्यूटर शिक्षा रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए अत्यंत आवश्यक हो गई है। ऐसे में सरकार की यह पहल युवाओं को डिजिटल कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
नगर अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक ने क्षेत्र के अधिक से अधिक पात्र युवाओं से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से युवा कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं तथा अपने भविष्य को नई दिशा दे सकते हैं।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।








































