सोनौली: बंद कमरे में कथित प्रेमी जोड़े की बेरहमी से पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सोनौली: बंद कमरे में कथित प्रेमी जोड़े की बेरहमी से पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क :
सोनौली कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीनगर टोला बैकुंठपुर में कथित प्रेमी जोड़े के साथ बंद कमरे में बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर सोनौली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक और युवती को एंबुलेंस की मदद से सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इसी बीच घटना से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है, जिसे गांव के एक युवक द्वारा बनाए जाने की बात कही जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पूछताछ में पता चला कि युवती अपने रिश्तेदारों के यहां पिछले लगभग 15 दिनों से बैकुंठपुर में रह रही थी। बताया जा रहा है कि युवती की मां के कहने पर गांव के दो युवक उसे बुलाने गए थे। देर रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद कुछ लोगों ने दोनों युवकों की बुरी तरह पिटाई कर दी। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक समरधीरा के रहने वाले बताए गए हैं।
वायरल वीडियो में कुछ लोग कमरे के भीतर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, घायल युवक खिड़की और जंगले के सहारे बाहर निकलकर खुद को बचाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो सहित सभी तथ्यों की गंभीरता से जांच की जा रही है। मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *