वन महोत्सव के तहत नौतनवा में वृहद पौधारोपण, हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प
वन महोत्सव के तहत नौतनवा में वृहद पौधारोपण, हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क।
वन महोत्सव के अंतर्गत 09 जुलाई से 12 जुलाई तक चलाए जा रहे वृहद वृक्षारोपण अभियान के क्रम में गुरुवार को नौतनवा नगर पालिका परिषद द्वारा दोमुहान घाट पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी एवं अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश एवं देश में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा संचालित वन महोत्सव एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित वृक्षारोपण लक्ष्य को पूरा करने के लिए नौतनवा नगर पालिका पूरी प्रतिबद्धता और तत्परता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने नगरवासियों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने लोगों से पौधारोपण को जनभागीदारी का अभियान बनाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ लिपिक रमाशंकर सिंह, लिपिक संतोष श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश, गोविंद, अमित कुमार, कमलेश, अनिल चौधरी, सुभाष, ईश्वर सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।s








































