बोल नौतनवा बोल’—अब जनता तय करेगी चुनावी मुद्दे, हर गांव से उठेगी विकास की असली आवाज

बोल नौतनवा बोल’—अब जनता तय करेगी चुनावी मुद्दे, हर गांव से उठेगी विकास की असली आवाज
आई एन न्यूज चुनाव डेस्क:
विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के बीच इंडो नेपाल न्यूज़ एक विशेष जनसंवाद अभियान “बोल नौतनवा बोल” की शुरुआत कर रहा है। इस अनूठी मुहिम का उद्देश्य चुनावी शोर से दूर, सीधे जनता के बीच जाकर उनकी राय, उनके मुद्दे और उनके सपनों को सामने लाना है।
इस अभियान में विकास की चर्चा किसी मंच या दावे के आधार पर नहीं, बल्कि जनता की जुबान से होगी। क्षेत्र के हर गांव, हर वार्ड और हर मतदाता की आवाज को समान महत्व दिया जाएगा। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सिंचाई, सुरक्षा और जनसुविधाओं जैसे हर अहम मुद्दे पर लोगों की बेबाक राय कैमरे के माध्यम से पूरे क्षेत्र तक पहुंचाई जाएगी।
‘बोल नौतनवा बोल’ किसी राजनीतिक दल, व्यक्ति या विचारधारा का मंच नहीं, बल्कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत—जनता—की आवाज का मंच है। यहां वही सच होगा, जो जनता कहेगी। मुद्दों पर चर्चा पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और बिना किसी पक्षपात के की जाएगी।
हम सभी जागरूक नागरिकों, सुधी पाठकों और दर्शकों से अपील करते हैं कि इस जनहितकारी अभियान को अपना सहयोग और समर्थन दें। आपकी सहभागिता ही लोकतंत्र के इस महापर्व को और अधिक मजबूत, जागरूक और जनकेंद्रित बनाएगी।
अब वक्त है बोलने का… क्योंकि लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनता की आवाज होती है।
तो आइए, जुड़िए “बोल नौतनवा बोल” से और बनिए बदलाव की आवाज।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *