बारिश में भी नहीं रुकेगी सफाई व्यवस्था, बृजेश मणि त्रिपाठी ने बांटे रेनकोट
बारिश में भी नहीं रुकेगी सफाई व्यवस्था, बृजेश मणि त्रिपाठी ने बांटे रेनकोट
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क ।
नगर पालिका परिषद नौतनवां के जलकल परिसर में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए सफाई कर्मचारियों को रेनकोट वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य वर्षा के दौरान भी सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना तथा कर्मचारियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि सफाईकर्मी नगर की स्वच्छता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे हर मौसम में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। उन्होंने कहा कि रेनकोट मिलने से बारिश के दौरान कर्मचारियों को कार्य करने में काफी सुविधा मिलेगी और नगर की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित नहीं होगी।
उन्होंने सभी सफाई कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें इसी लगन और जिम्मेदारी के साथ नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल जायसवाल, लिपिक दीपू प्रजापति, सफाई इंस्पेक्टर गोविंद, रवि त्रिपाठी, अवधेश चौबे, प्रमोद पाठक सहित नगर पालिका के कर्मचारी एवं सफाईकर्मी उपस्थित रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।



