नव ज्योति के पूर्व छात्र शुभम बने सीआईएसएफ जवान,बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

नव ज्योति के पूर्व छात्र शुभम बने सीआईएसएफ जवान,बढ़ाया क्षेत्र का गौरव
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क। नव ज्योति स्कॉलर्स एकेडमी, सोनौली के पूर्व छात्र शुभम जायसवाल ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में चयनित होकर अपने परिवार, विद्यालय तथा पूरे सोनौली क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
शुभम की सफलता पर नव ज्योति स्कॉलर्स एकेडमी में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिरीष पाण्डेय ने प्रार्थना सभा के दौरान शुभम का माल्यार्पण कर एवं मिष्ठान खिलाकर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने शुभम को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता विद्यालय के वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर शुभम जायसवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता एवं सभी शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
सम्मान समारोह में विद्यालय परिवार एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। इस दौरान घनश्याम आजाद, अर्जुन गुप्ता, रमाशंकर मिश्रा, राजीव कुमार, राकेश शुक्ला, कोमल साहू तथा प्रेमलता जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
शुभम जायसवाल की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे सोनौली क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *