खाद तस्करों पर नौतनवा पुलिस का शिकंजा, सात गिरफ्तार

खाद तस्करों पर नौतनवा पुलिस का शिकंजा, सात गिरफ्तार
08 गठ्ठर व 02 बोरी यूरिया समेत छह साइकिल और बाइक बरामद
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क :
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध खाद तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नौतनवा पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने अवैध रूप से यूरिया खाद की तस्करी करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 08 अदद यूरिया खाद के गठ्ठर, 02 अदद यूरिया खाद की बोरी, 06 साइकिल और एक मोटरसाइकिल (UP56AB4311) बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार सीमावर्ती इलाकों में अवैध खाद की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार संदिग्ध व्यक्तियों और नेपाल जाने वाले मार्गों पर निगरानी बढ़ाई गई है। इसी क्रम में नौतनवा पुलिस टीम को कार्रवाई के दौरान सफलता मिली और सात संदिग्धों को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में नेपाल के पांच और भारत के दो लोग है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान कमलेश लोध पुत्र अयोध्या लोध, निवासी हरदी, थाना हरिनहवा, जिला रुपंदेही, नेपाल; संदीप कुर्मी पुत्र डांजी कुर्मी, निवासी मिश्रौलिया, थाना भैरहवा, जिला लुंबिनी, नेपाल; दुर्गेश चौधरी पुत्र कलिंगा चौधरी, निवासी वार्ड नंबर 14 गौतमबुद्ध नगर, थाना नौतनवा, महराजगंज; ध्रुप लोध पुत्र जुगुन लोध, निवासी हरदी, थाना हरिनहवा, जिला रुपंदेही, नेपाल; बृहानन्द तेली पुत्र रामदेव तेली, निवासी बैरघाट, थाना हरिनहवा, जिला रुपंदेही, नेपाल; मनोज चौधरी पुत्र सीताराम चौधरी, निवासी वार्ड नंबर 15 सरोजनी नगर, थाना नौतनवा, महराजगंज तथा नागेश्वर पुत्र रामावतार, निवासी श्यामकाट, थाना सोनौली, महराजगंज के रूप में हुई है।
बरामद खाद, वाहनों और आरोपियों के संबंध में पुलिस द्वारा धारा 113 कस्टम अधिनियम के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध खाद की तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
थाना अध्यक्ष नौतनवा अभिषेक सिंह ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है। नेपाल जाने वाले मार्गों पर कड़ी निगरानी के साथ गहन जांच की जा रही है।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *