नौतनवा में कल निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, विधायक ऋषि त्रिपाठी करेंगे नेतृत्व

नौतनवा में कल निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, विधायक ऋषि त्रिपाठी करेंगे नेतृत्व।
छपवा चौकी से सुबह 10 बजे शुरू होगी यात्रा।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में 13 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी करेंगे। यात्रा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
तय कार्यक्रम के अनुसार तिरंगा यात्रा 13 अगस्त को सुबह 10 बजे छपवा चौकी से प्रारंभ होगी। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा छपवा चौकी से मुख्य मार्ग होते हुए कस्बे के स्टेशन चौराहा, अस्पताल चौराहा और गांधी चौक से होकर गुजरेगी। इसके बाद यात्रा गांधी चौक से सटे शकुंतला मैरिज हॉल पहुंचेगी, जहां तिरंगा यात्रा का समापन किया जाएगा।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आन-बान-शान और राष्ट्रभक्ति का पर्व है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर अपनी सहभागिता दर्ज कराने का सादर अनुरोध किया है।
उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति गौरव की भावना को और मजबूत करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *