सोनौली: धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बरईपार में हुआ ध्वजारोहण

.सोनौली: धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बरईपार में हुआ ध्वजारोहण
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क । स्वतंत्रता दिवस के 80 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में देशभक्ति और उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में सोनौली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बरईपार में कमल धर्म कांटा परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान सोनौली क्षेत्र के ‘फौजी चाचा’ रमेश चंद्र त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगीत गाकर देश की स्वतंत्रता और वीर शहीदों को नमन किया।
समारोह में सोनौली नगर पंचायत के नगर सेवक दीपक बाबा, संतोष पांडे, संजय जायसवाल, गोपाल गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, राकेश पांडे, प्रमोद तिवारी, रिंकू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और मिठाई खिलाकर आजादी के पर्व का जश्न मनाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का उत्साह और आपसी सौहार्द देखने को मिला।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *