स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान और देश के प्रति अपने जिम्मेदारियां का निर्वहन करना होग—बृजेश मणि त्रिपाठी

स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान और देश के प्रति अपने जिम्मेदारियां का निर्वहन करना होग—बृजेश मणि त्रिपाठी
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि हमें उनके त्याग और संघर्ष को सदैव याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना ही स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
नौतनवां में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने नगर पालिका कार्यालय समेत प्राथमिक विद्यालय, के.पी. गर्ल्स इंटर कॉलेज, मधुबन इंटर कॉलेज और अगाये मिशन स्कूल में ध्वजारोहण कर लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, अनिल जायसवाल, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, विशाल जायसवाल सहित राजकुमार गौड़, अवधेश चौबे, प्रमोद पाठक, नेबुलाल, विजय उपाध्याय और नीतेश मणि त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *