स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
.आई एन न्यूज सोनौली डेस्क । स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पंचायत सोनौली क्षेत्र के कुनसेरवा स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल में आजादी का जश्न उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के तमाम लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मुन्ना सिंह रहे।
शिविर में डॉक्टर मोहम्मद नजीर अहमद, डॉक्टर शाहीन खान, डॉक्टर दुर्गेश यादव, योगेश राय, सत्य प्रकाश चौबे, अजय पांडेय सहित अस्पताल के चिकित्सक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर ने राष्ट्रप्रेम के साथ मानव सेवा का भी संदेश दिया।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *