क्राइस्ट द किंग स्कूल में जोश और उत्साह से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
क्राइस्ट द किंग स्कूल में जोश और उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस
आई एन न्यूज, नौतनवा।
क्राइस्ट द किंग हाई स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य फादर मैथ्यू ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। प्रार्थना नृत्य से शुरू हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने वंदे मातरम् सहित विभिन्न देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं।
फादर मैथ्यू ने कहा कि दूसरों की कमियां देखने के बजाय हमें पहले स्वयं को सुधारना चाहिए। दूसरों को सम्मान देना और देश की कमियों व बुराइयों को दूर करना हर नागरिक का कर्तव्य है।
इस अवसर पर सत्र 2026-27 के लाल, हरा, पीला और नीला ग्रुप के कैप्टनों को शपथ दिलाई गई। सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। छात्राओं की देशभक्ति नृत्य प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम का संचालन विदिशा गुप्ता तथा धन्यवाद ज्ञापन सुषमा प्रधान ने किया। इस दौरान बाबूलाल यादव, अनिल यादव, धीरेन्द्र चौधरी, सिद्धार्थ कुमार, राहुल सिंह, सतपाल सिंह, सिस्टर अनिमा, सिस्टर कल्पना, आदर्श गुप्ता, अंजली जायसवाल, श्यामू यादव, समा आरा, रचना श्रीवास्तव सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहा।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।






























