भारत-नेपाल सीमा पर गूंजी देशभक्ति, दिखी भाईचारे की मिसाल

भारत-नेपाल सीमा पर गूंजी देशभक्ति, दिखी भाईचारे की मिसाल
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क :
भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का माहौल रहा। सोनौली लैंड कस्टम कार्यालय, कोतवाली, पुलिस चौकी और एसएसबी मेन गेट परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान हुआ तथा अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई।
सोनौली कोतवाली में महेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने का संकल्प लिया।
वहीं, सीमा पर भारतीय सुरक्षा बलों ने नेपाल के सशस्त्र प्रहरी बल के जवानों को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। दोनों देशों के जवानों के बीच दिखी यह आत्मीयता भारत-नेपाल की मैत्री, आपसी विश्वास और भाईचारे की खूबसूरत मिसाल बनी।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *