नौतनवा-सोनौली में तिरंगे के रंग में रंगा सीमावर्ती क्षेत्र, जगह-जगह ध्वजारोहण कर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस .

नौतनवा-सोनौली में तिरंगे के रंग में रंगा सीमावर्ती क्षेत्र, जगह-जगह ध्वजारोहण कर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
आई एन न्यूज, नौतनवा/सोनौली। सीमावर्ती क्षेत्र नौतनवा और सोनौली में शनिवार सुबह से ही स्वतंत्रता दिवस का उल्लास देखने को मिला। कस्बों से लेकर विभिन्न संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों तक लोग हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के रंग में नजर आए। जगह-जगह ध्वजारोहण, राष्ट्रगीत और मिठाई वितरण के साथ लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
नौतनवा कस्बे के जायसवाल सभा अतिथि भवन में अध्यक्ष उमाशंकर जायसवाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगीत के साथ तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल, व्यापारी संतोष जायसवाल, रिंकू जायसवाल, विनय जायसवाल, मनोज जायसवाल, सचिन जायसवाल, उमेश जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं।

सुभाष चंद्र बोस विद्यालय सोनौली के प्रबंधक ध्वजारोहण करते हुए।

वहीं सोनौली के सुभाष चंद्र बोस विद्यालय में प्रबंधक कन्हैया गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में व्यापारी नेता रामानंद रौनियार, सभासद अमीर आलम सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक मौजूद रहे। विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान से गूंजता रहा।

हबीब खान अध्यक्ष सोनौली नगर पंचायत ध्वजारोहण करते हुए।

इसी क्रम में आदर्श नगर पंचायत सोनौली कार्यालय पर नगर पंचायत अध्यक्ष हबीब खान ने ध्वजारोहण किया। इससे पूर्व उन्होंने वीर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी सम्मानित सभासदों एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
नौतनवा से सोनौली तक स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सीमावर्ती क्षेत्र में तिरंगा शान से लहराता रहा और देशभक्ति के जज्बे के साथ लोगों ने आजादी के इस पर्व को हर्षोल्लास से मनाया।

 महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *