स्वतंत्रता दिवस पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दर्जनों स्कूलों व प्रतिष्ठानों में किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दर्जनों स्कूलों व प्रतिष्ठानों में किया ध्वजारोहण
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का उत्साह देखने को मिला। क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी ने विभिन्न स्कूलों, शिक्षण संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों में पहुंचकर ध्वजारोहण किया और लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों और आमजन को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकास में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
इसी क्रम में नौतनवा नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक ऋषि त्रिपाठी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण हमें आजादी मिली है। ऐसे में देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझना और राष्ट्रहित में कार्य करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
विधायक ने विद्यार्थियों को देशभक्ति, राष्ट्रसेवा, अनुशासन और मेहनत के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन तथा राष्ट्रप्रेम उनके व्यक्तित्व को मजबूत बनाते हैं।
समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विधायक ऋषि त्रिपाठी ने पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। विधायक ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नगर के तमाम वरिष्ठ जन, गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *