अटल जी की प्रतिमा पर विधायक, पालिका अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
अटल जी की प्रतिमा पर विधायक, पालिका अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क । भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर नौतनवा नगर के अटल चौक पर आज सुबह श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। अटल चौक पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ऐसे राष्ट्रभक्त राजनेता थे, जिन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण देशसेवा के लिए समर्पित किया। उनकी मूल्य आधारित राजनीति ने अंत्योदय और सुशासन की अवधारणा को धरातल पर उतारने का काम किया। उन्होंने कहा कि अटल जी का विराट व्यक्तित्व, ओजस्वी नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को सदैव राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा।
नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारत ने परमाणु परीक्षण के जरिए दुनिया को अपनी सामरिक शक्ति का परिचय कराया। कारगिल युद्ध के दौरान भी उनके दृढ़ नेतृत्व ने देश का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के संस्थापक एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करना उनके आदर्शों और राष्ट्रसेवा की भावना को स्मरण करना है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अनिल जायसवाल, जयप्रकाश मद्धेशिया, अभय कुमार, अशोक रौनियार और राहुल दूबे सहित प्रमोद पाठक, राजकुमार गौड़, रवि त्रिपाठी, विजय उपाध्याय और लल्लू पाठक समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।
( इंडो नेपाल न्यूज़ परिवार)





































