सेंट जेवियर्स स्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

.सेंट जेवियर्स स्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र के कुनसेरवा स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नौतनवा के एसडीएम कुणाल उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावकों की मौजूदगी रही।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर स्कूली छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि एसडीएम कुणाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को देशभक्ति, राष्ट्रसेवा और अनुशासन की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और शिक्षा के साथ उनमें अच्छे संस्कार एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होना आवश्यक है। उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्य अतिथि का विद्यालय के प्रबंधक अर्श जायसवाल ने स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए नौतनवा तहसीलदार करण सिंह सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश

                          . (इंडो नेपाल न्यूज़ परिवार )


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आप चूक गए होंगे