अरुण वर्मा: चुनाव के विरोध में कार्यकर्ताओ ने फूंका नेपाली कांग्रेस का झंडा पुलिस फायरिंग में दर्जनों राजपा कार्यकर्ता घायल

अरुण वर्मा: चुनाव के विरोध में कार्यकर्ताओ ने फूंका नेपाली कांग्रेस का झंडा पुलिस फायरिंग में दर्जनों राजपा कार्यकर्ता घायल

अरुण वर्मा:

चुनाव के विरोध में कार्यकर्ताओ ने फूंका नेपाली कांग्रेस का झंडा पुलिस फायरिंग में दर्जनों राजपा कार्यकर्ता घायल

–    नवलपरासी के महेशपुर में राजपा कार्यकर्ताओ ने चुनाव के विरोध में चुनाव प्रचार सामग्री भी किया आग के हवाले, पुलिस ने ददागे रबड़ की गोलियां दर्जनों घायल चार की हालत चिंताजनक

–    सदर मुकाम परासी में करीब एक किमी लम्बी कतार में हजारो कार्यकर्ता उतारे सडक पर

आई एन न्यूज़ नवलपरासी/महेशपुर/नेपाल

स्थानीय निकाय चुनाव का विरोध कर रहे मधेशी मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने दिन शनिवार को नवलपरासी सदर मुकाम में हांथो में लाठी व कालाझंडा ले पूरे शहर का भ्रमण करते हुए बुद्ध चौक पर कोणसभा में परिवर्तित हो गया | मधेशी मोर्चा गठबन्धन राजपा के अनेक नेताओ ने अपने सम्बोधन में प्रशासन व सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनपर चुनाव थोपा गया तो उसका परिणाम भयावह होगा| वही नवलपरासी के महेशपुर में कार्यकर्ताओ ने नेपाली कांग्रेस का झंडा व प्रचार सामाग्रियो को आग के हवाले करते हुए अपना विरोध प्रदर्शन किया |

    मिली जानकारी के अनुसार अपने पूर्व बन्दी की घोषणा अन्तिम दिन मोर्चा के वरिष्ठ नेताओ के द्वारा चार दिन की सफल बन्दी के बाद आम नागरिको को राहत के लिए दिन शनिवार को बन्दी में एक दिन की छूट देते हुए रोजमर्रा की वस्तुओ की खरीददारी के लिए राहत दी थी| बावजूद उसके दूर दराज़ से आने जाने वाले लोग आवागमन से इस कारण दूर रहे क्योंकि नवलपरासी सदर मुकाम में मधेशी मोर्चा के कार्यकर्ताओ के द्वारा जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था| सदर मुकाम में करीब एक किमी की कतारबद्ध हजारो की तादात में कार्यकर्ताओ ने हाँथ में लाठी व कालाझन्डा ले सरकार के रवैये का विरोध कर रहे थे| प्रदशर्नकारियों में महिलाओ ने भी हिस्सेदारी ली| सदर मुकाम से लगा हर वार्ड का पैदल ही मार्च करते हुए कार्यकर्ता परासी के बुद्ध चौक पंहुच कोणसभा का आयोजन किया जिसमे मोर्चा के कार्यकर्ताओ के द्वारा जिला प्रशासन सहित शासन को आगाह किया कि अगर उनपर जबरन चुनाव थोपा गया तो स्थिति बद्दतर हो जायेगी जिसकी जिम्मेदारी भी सरकार की होगी| नेताओ ने चुनाव को तबतक छलावा बताया कि जबतक कि उनकी सभी मांगों को संविधान में संशोधन कर पूरा नहीं किया जाता | वही महेशपुर में भी आंदोलनकारियो के द्वारा नेपाली कांग्रेस का झन्डा व चुनाव प्रचार सामग्री को आग के हवाले कर विरोध किया गया|   
उग्र होते प्रदर्शन को देख पुलिस प्रशासन ने की रबड़ फायरिंग दो घायल दर्जनों घायल

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे