रामनाथ कोविंद बने देश के 14वें राष्ट्रपति, 25 को लेंगे शपथ
रामनाथ कोविंद बने देश के 14वें राष्ट्रपति, 25 को लेंगे शपथ
आई एन न्यूज नई दिल्ली डेस्क:
रामनाथ कोविंद देश के 14वें राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार मीरा कुमार को 65 प्रतिशत से अधिक वोट से हराया
एनडीए प्रत्याशी रामनाथ कोविंद देश 14वें राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं उन्होंने यूपीए की उम्मीदवार मीरा कुमार को 34.35 प्रतिशत से अधिक वोट से हराया. गुरुवार सुबह 11 बजे से संसद भवन में शुरू हुई थी. मतगणना में कोविंद को 65.65 फीसदी वोट मिले, जबकि मीरा कुमार को करीब 34.35 फीसद मतदान मिले हैं.
रामनाथ कोविंद को 7 लाख 2 हजार 44 वोट वैल्यू मिले. वहीं मीरा कुमार को 3 लाख 67 हजार 314 वोट वैल्यू मिले. पीएम मोदी ने रामनाथ कोविंद को शुभकामनाएं दी है।





