नेपाल-भारत का संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू

नेपाल-भारत का संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू

आई एन न्यूज डेस्क काठमांडू : भारत और नेपाल ने इस हिमालयी देश के पश्चिमी हिस्से में आज अपना संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया, जिसमें आतंकवाद रोधी और जंगली क्षेत्रों में लड़ाई वाले अभियानों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
रूपनदेही जिले में ‘सूर्य किरण’ नाम से हो रहे इस अभ्यास में दोनों देशों में प्रत्येक के करीब 300 सैनिक भाग ले रहे हैं।

सैन्य अभ्यास के दौरान दोनों सेनाएं एक-दूसरे के हथियारों, उपकरणों, रणनीति, तकनीक,पर्वतीय इलाके में आतंकवाद विरोधी माहौल में काम करने की प्रक्रियाओं से परिचित होंगे । साथ ही बताया गया कि सैन्य अभ्यास के समय शैक्षिक विशेषज्ञ की श्रृंखला में विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी, जिसमे मानवीय सहायता, आपदा राहत व हाई अल्टीट्यूड इलाकों में युद्ध कला आदि भी शामिल रहेगी.

खास बात कि सैन्य अभ्यास के समापन से पहले 72 घंटे का कड़ा आतंकवाद विरोधी प्रदर्शन भी होगा.
पिथौरागढ़ छावनी क्षेत्र में संयुक्त सैन्य अभ्यास की जोरदार तैयारी की जा रही है। सैन्य अभ्यास के दौरान भारत और नेपाल की सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.


Translate »