नेपाल:भारतीय राजदूत ने किया पेंशन कैम्प का शिलान्यास
भारतीय राजदूत ने किया पेंशन कैम्प का शिलान्यास
आई एन न्यूज ब्यूरो सोनौली : भारत नेपाल सीमा से सटे रुपन्देही जिले के बुटवल में नेपाल में भारतीय राजदूत मंजीत सिंह पूरी ने एक कार्यक्रम के तहत बुटवल पहुच कर भारतीय गोरखा सैनिको के लिए पेंशन कैम्पस का शिलान्यास किया।
इस दौरान श्री पूरी ने पत्रकार वार्ता कर बताया की यह निर्माण 2 अरब की लागत से भारत सरकार के सहयोग से बनाया जा रहा है उन्होंने कहा की भारत और नेपाल की सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक सम्बन्ध सदियो पुराना है।भारत हमेशा नेपाल और नेपाली जनता का हित चाहता है।भारतीय सेना से सेवावृत हुए नेपाली और उनके परिजनों के हित के लिए इस कैम्पस का शिलन्यास किया गया है जिससे स्थानीय 45 हजार भारतीय पूर्व सैनिको को लाभ मिलेगा उन्हें भारतीय सरहद तक पैंशन के लिए नही जाना पड़ेगा।अब इस कैम्पस से 40 अरब रुपये सालाना भारतीय पूर्व सेनाओ को मिलेगा।इस दौरान बुटवल उधोग वाणिज्य संध के अध्यक्ष महेशमान सिंह ने कहा की कैम्पस के बनने से यहा पर्यटन और व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी।


