गोरखपुर:बेटियों को बचाने वाले आज बेटियों को पिटवा रहे है:सयैद जमाल
बेटियों को बचाने वाले आज बेटियों को पिटवा रहे है : सयैद जमाल
कांग्रेस पार्टी ने फुका प्रधानमंत्री मोदी का पुतला
पत्रकारों ने जब सच्चाई दिखाना चाहा तो उनको लाठियों से पीटा गया
विशेष संवाददाता.जफर खान
आई एन न्यूज ब्यूरो गोरखपुर:: वाराणसी के बीएचयू में हुए छात्राओ और पत्रकारों पर बर्बता पूर्वक लाठीचार्ज किये जाने के विरोध में आज प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फुक कर अपना विरोध जताया है मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाअध्यक्ष डॉ सयैद जमाल ने कहा की. बीजेपी ने नारा दिया था, की बेटी बचाओ बेटी पढाओ, लेकिन ये नहीं कहा था, की बेटियों पर बीएचयू में लाठियों से पिटवाओ, और जब हमारे प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर इस मामले पर वाराणसी मिलने के लिए जाते है, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है उसके विरोध में आज केंद्र सरकार पुतला फुका गया है, अगर छात्राओ और नौजवानों पर बर्बर अत्याचार को रोका नहीं गया, और महिलाओं और छात्राओ के आबरू को सुनिश्चित नहीं किया गया रोमियो स्क्वायर्ट बना कर जोशी बाजी करने वाले लोग अगर लडकियों से छेड़खानी रोकने का काम नहीं करेंगे, तो आन्दोलन और प्रखर होगा, और एक दिन वो आयेगा की जब केंद्र सरकार के चुल्ल्हे नौजवान हिलाने लगेंगे, और उनके सारे सपने धराशाही हो जाएयंगे, साथ ही जब लाठी चार्ज की घटना को कवर करने गए पत्रकारों पर भी लाठियों से पिटा अपने ब्रुब करने के बाद भी उनकी दौड़ा दौड़ा कर पिटा और उन्हें लहुलुहान कर दिया वही कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव/ प्रवक्ता अनवर हुसैन ने भी अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है उन्होंने कहा है कि भाजपा ने तो नारा दिया था बेटी बचाओ पेटी पढ़ाओ आज बेटियों की इज़्ज़त के साथ खेला जा रहा है और बेटियां अपनी सुरक्षा की मांग करती है तो उनको बीजेपी सरकार लाठियों से पिटवाती है एक तरफ बीजेपी कहती है कि महिलाओं का सम्मान करो दूसरी तरफ महिलाओं को मिटाने पर लगी है लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मीडिया जब इस घटना का कवरेज करता है और सच्चाई को जनता के सामने लाने की कोशिश करता है तो उनको लाठियों से पिटा जाता है कई पत्रकार का हाथ पैर तोड़ दिये है हम कांग्रेस पार्टी इसकी घोर निंदा करते है जो भी दोषी पुलिस कर्मी है उनको कड़ी से कड़ी सजा मिले



