बीआरडी मेडिकल में नहीं थम रहा मौत का तांडव

बीआरडी मेडिकल में नहीं थम रहा मौत का तांडव

 चार दिनों में 57 बच्चों की मौत

संवाददाता-विजय कुमार सिंह
आई एन न्यूज ब्यूरो गोरखपुर::बीआरडी मेडिकल कालेज के बालरोग विभाग में बीते चार दिनों में 57 बच्चों की मौत हो गई। इसमे 32 नवजात शामिल हैं।
बीआरडी मेडिकल कालेज के बालरोग विभाग में बच्चों की मौत का सिलसिला बदस्तूर जारी है। विभाग में 28 सितंबर को एनआईसीयू में नौ नवजातों व पीआईसीयू में छह बच्चों की मौत हुई। 29 सितंबर को एनआईसीयू में आठ व पीआईसीयू में सात और 30 सितंबर को एनआईसीयू में आठ व पीआईसीयू में छह बच्चों की मौत हो गई। एक अक्तूबर को एनआईसीयू में सात और पीआईसीयू में छह बच्चों की मौत हुई।


Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे