रोडवेज बस स्टैंड पर अब जाम नही लगेगा:पुलिस अधीक्षक
रोडवेज बस स्टैंड पर अब जाम नही लगेगा: पुलिस अधीक्षक
विशेष संवाददाता:जफर खान
इंडो नेपाल न्यूज़ ब्यूरो गोरखपुर:: शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस प्रतिदिन नए नए प्रयोग कर रही है कभी लोगो को यातायात नियमो की जानकारी दी जा रही है तो कभी लोगो को प्रस्सति पत्र दिया जा रहा है कभी पुलिस अधीक्षक खुद बच्चों के स्कूल जा कर उनको एक शिक्षक की तरह यातायात का पाठ पढ़ाते नज़र आते है और ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि कोई किसी काम को इतनी लगन और मेहनत से करता है लेकिन गोरखपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक यातायात अदित्य प्रकाश वर्मा ने अपनी कड़ी मेहनत और ईमानदारी से पूरे महकमे को भी सुधार दिया है आज आप देखेंगे कि जनपद में हर चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के जवान मुस्तैद दिखेंगे ये सब यू ही नही हुआ इसके लिए बहुत मेहनत की गयीं है और अब परिणाम भी धीरे धीरे दिखने लगा है आज इसी क्रम में रोडवेज बस स्टैंड पर जाम की स्थिति उतपन्न ना हो इसके लिए बाकयदा पुलिस अधीक्षक ने सभी का रूट निर्धारित किया विधान केसरी से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक यातायात अदित्य प्रकाश वर्मा ने बताया कि आज से जो भी बसे शहर में रोडवेज बस स्टैंड की तरफ आएगी वो अब डायरेक्ट बस अड्डा नही जाएगी बल्कि उन सब बसों को अब रोडवेज से पुलिस लाइन होते हुए यातायात चौराहे से मुड़ कर रेलवे स्टेशन होते हुए महाराणा प्रताप चौराहे से रोडवेज बस अड्डे की तरफ जाना होगा ऐसा होने से अब सड़क पर जाम नही लगेगा और यात्रियों को भी किसी तरह की परेशानियों का सामना भी नही करना पड़ेगा इससे पहले सभी बसे जिधर से चाहे रोडवेज बस स्टैंड की तरफ चली जाती थी जिसकी वजह से जाम लग जाता था लेकिन अब सभी बसों को अपने रुट के हिसाब से ही चलना होगा





