गोरखपुर:कच्ची शराब बनने के पदार्थ के साथ दो युवक गिरफ्तार
50 किलो पुल्ली पदार्थ बरामद इससे करीब 150 लीटर कच्ची शराब बनाई जा सकती है
विशेष संवाददाता-जफर खान
आई एन न्यूज ब्यूरो गोरखपुर:: गोरखपुर जनपद में अपराध को रोकने के लिए आईजी मोहित अग्रवाल के निर्देश पर सघन चकिंग अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक यातायात आदित्य प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में गोरखनाथ थाना क्षेत्र के शास्त्री चौक पर ट्रैफिक पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी तभी दो संदिग्ध व्यक्ति बाइक से आते दिखे पुलिस ने उनको रुकने का इशारा किया तो वो भागने लगे मौके पर मौजूद पुलिस वालों ने उनको घेर कर पकड़ा उनकी जामातलाशी की गई तो उनके पास से एक बैग में कच्ची शराब बनने का पदार्थ बरामद किया गया जो क़रीब 50 से 50 किलो का था पूछताछ में उन दोनों युवकों ने बताया कि इस पदार्थ से करीब 150 लिटर कच्ची शराब बन सकती है पकड़े गए अभियुक्त राहुल पुत्र स्वर्गीय छोटे लाल और सुजीत पुत्र राधे ये दोने गोरखनाथ थाना क्षेत्र के नए गावँ के निवासी बताये जा रहे है मौके पर पकड़ने वाली टीम में नवीन उपाध्याय पुन्न लाल दुबे श्री निवास तिवारी जितेंद्र सिंह सत्य प्रकाश और निर्भय सिंह मौजूद रहे पुलिस अधीक्षक ने सभी को इस कार्य के लिए शाबाशी दी।


