दीपावली पर गोरखपुर और आनन्द विहार के बीच चलेगी विशेष गाड़ी

दीपावली पर गोरखपुर और आनन्द विहार के बीच चलेगी विशेष गाड़ी

दीपावली पर गोरखपुर और आनन्द विहार के बीच चलेगी विशेष गाड़ीदीपावली पर गोरखपुर और आनन्द विहार के बीच चलेगी विशेष गाड़ी

आई एन न्यूज ब्यूरो गोरखपुरः रेलवे प्रशासन ने दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए गोरखपुर और आनन्द विहार टर्मिनल के बीच एक जोड़ी विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि गाडी संख्या 05045 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी 17, 20 एवं 28 अक्टूबर, को गोरखपुर से 03 फेरों के लिए चलाया जाएगा। यह गाड़ी गोरखपुर से 15.00 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद,बस्ती, गोण्डा, सीतापुर कैण्ट, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद स्टेशनों से छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 05.50 बजे पहुॅचेगी।
उन्होंने बताया कि वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05046 आनन्द विहार टर्मिनल-गोरखपुर विशेष गाड़ी 18, 21 एवं 29 अक्टूबर, को आनन्द विहार टर्मिनल से 03 फेरों में चलाई जाएगी। यह गाड़ी आनन्द विहार टर्मिनल से 07.40 बजे प्रस्थान कर उसी स्टेशनों पर होते हुए दूसरे दिन गोरखपुर 22.45 बजे पहुंचेगी।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे