नगर निगम चुनाव के एक भी टिकट में दलाली नही होगी : पूर्व जिलाध्यक्ष

नगर निगम चुनाव के एक भी टिकट में दलाली नही होगी : पूर्व जिलाध्यक्ष

नगर निगम चुनाव के एक भी टिकट में दलाली नही होगी : पूर्व जिलाध्यक्षनगर निगम चुनाव के एक भी टिकट में दलाली नही होगी : पूर्व जिलाध्यक्ष

पीस पार्टी जिला कार्यालय बक्शीपुर में एक बैठक हुई और इस बैठक में  प्रत्याशियों के सही चयन पर चर्चा की गई महानगर के विकास को लेकर हम चुनाव में अपने ईमानदार साफ सुथरी छवि वाले प्रत्याशी उतरेगे

विशेष संवाददाता-जफर खान

इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो गोरखपुर::पीस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष और वर्तमान रास्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हाजी इब्तेदा हुसैन की अध्यक्षता में जिला पार्टी कार्यालय बुक्सीपुर में नगर निगम निकाय चुनाव को लेकर एक बैठक की गई बैठक में चर्चा की गई कि इस बार के चुनाव में प्रतियासियो का चुनाव बड़ी सूझ बूझ के साथ किया जाए उन्ही लोगो को टिकट दिया जाए जो पार्टी के हर आन्दोल में बढ़ चढ़ कर अपनी सहभागिता देते आ रहे है साथ ही ऐसे लोगो का चयन किया जाए जिनकी साफ सुथरी छवि है और जिनको वार्ड की जनता पसन्द करती है और जो वॉर्डों का समुचित विकास करने में जी जान लगा दे हाजी इब्तेदा हुसैन ने बताया है कि नगर निगम निकाय चुनाव में टिकट पाने को लेकर तमाम प्रतियासियो की होड़ लगी है। उन्होंने ने बताया कि हमे पिछली गलती इस बार नही दुहरानी है। इस बार किसी के कहने और किसी के बहकावे में आकार टिकट बर्बाद नही करना है।
कुछ प्रतियासी अपने बड़बोले पन से टिकट तो लेने में कामयाब तो हुए थे और चुनाव भी लड़े मगर चुनाव जीतने में नाकामयाब रहे। इस नाकामी में कुछ जिम्मेदार ने न जाने किस लालच में आकर बिना समझे बुझे टिकट दे दिया जिसका परिणाम बहुत ही ज़्यादा खराब निकला ।और पार्टी हाथ मल कर रहगई थी।मगर इस बार सारे पदाधिकारियो पे मैं नजर रखूंगा।और एक भी टिकट के दलाली नही होने दूंगा इंशाअल्लाह।
यदि कोई भी पदाधिकारी इस बार दोषी पाया गया तो हाईकमान से उसकी सुचना देकर पार्टी से सदस्यता रद्द कराई जाएगी।पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यछ मोईन इदरीसी ने कहा कि सभी दावेदार प्रत्यासियो का उनके वार्ड का सर्वे कराकर रिपोर्ट लिजायेगी और उसी आधार पे उसे टिकट दी जायेगी तभी हम मजबूती से चुनाव जीत सकेंगे और आगे कामयाबी मिलेगी ।इस मौके पर मुख्य रूप से सिधारीपुर से मोनू अंसारी,तिवारीपुर से कमरुद्दीन उर्फ़ कम्मू,अशोक सिंह,अज़हर खान,सैयद उमैर अख्तर, इमरान खान,आवेश भाई,सहजादे,पिंटू,आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे