झाडफ़ूक व सम्मोहन कर महिलाओं को बनाते निशाना धोखे से घर का जेवर लेकर फरार हो जाते
झाडफ़ूक व सम्मोहन कर महिलाओं को बनाते निशाना
धोखे से घर का जेवर लेकर फरार हो जाते
विशेष संवाददाता–ज़फर खान
आई एन न्यूज़ ब्यूरो गोरखपुर। घर पर अकेली रहेने वाली महिलाओं को यह युवक झाडफ़ूक व सम्मोहन के जरिये अपना निशाना बनाते थे। इनके झांसे में आ कर महिलाऐं अपना किमती जेवर लेकर आता है और धोका देकर यह लोग फरार हो जाते । ऐसी घटना कई लोगो के साथ हुई। जिसकी प्राथमिकी गुलरिहा और चिलुआताल थाने में दर्ज हुई। घटना का अनावरण करते हुए एसपी नार्थ गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा प्रवीण कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में घटना का खुलासा किया गया। जिसमें अभियुक्त के साथ स्वार्ण कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से चोरी के जेवेरात भी बरामद किया गया है।
एसपी नार्थ ने बताया कि घर में रहने वाली अकेली महिला को यह लोग अपना शिकार बनाते। महिला को उनके पति का मित्र बतातें और कहते कि मैं आप के पति का दोस्त हूं आप के घर में अनहोनी होने वाली है। जल्दी से नमक लेकर आओ पूजा पाठ करना है। झाडफ़ूक व सम्मोहन कर कीमती सोने के जेवरात मांगा कर तकिये के नीचे रखकर आंख बन्द कर बिस्तर पर लेटने को कह कर अश्लील हरकत कर जेवर लेकर चले जाते। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी न.२ टोली रडहवा निवासी सुशीला प्रजापति पत्नी राजेश प्रजापति ने मुकदमा पंजीकृत कराया। गोनरपुरा चौधरी टोला निवासी हदीश पुत्र नाजिउल्लाह ने मुकदमा दर्ज कराया कि अनहोनी बताकर झाडफ़ूक व सम्मोहन कर उनके लड़की को भगा ले गये। गुलरिहा निवासी श्रीमती प्रमिला देवी पत्नी बाबूराम ने बताया कि झाडफ़ूक व सम्मोहन कर उनकी लड़की को अपने साथ ले जाकर रास्ते में छोड़ दिया। इस सम्बन्ध में भी मुकदमा पंजीकृत किया गया।
उन्होने बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीम गठित किया गया। मुखबीर की सूचना पर आज अभियुक्त अजीत गौतम पुत्र मुनीब प्रसाद निवासी बेलराई थाना श्यामदेउरवा जिला महराजगंज को टेम्पू स्टेंट भटहट बाजार से गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ किया गया तो अपना जुल्म स्वीकार किया। पकड़े गये बदमाश की निशान देही पर दो मंगल सूत्र , एक जोड़ी झुमकी बरामद किया गया है और जिस स्वर्ण दुकानदार के यहां चोरी का समान बेचता था उसके यहां से पुलिस ने एक मंगल सूत्र, एक मांगटीका बरामद किया गया है। पकड़ा गया स्वर्ण व्यापारी ने अपना नाम पवन वर्मा पुत्र रामकृपाल वर्मा निवासी भटहट थाना गुलरिहा बताया।





