गोरखपुर:मुरब्बार गली में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
मुरब्बार गली में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
तीस हजार नगद,मोटर साइकिल और तमंचा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
विशेष संवाददाता –ज़फर खान
आई एन न्यूज़ ब्यूरो गोरखपुर। राजघाट थाना क्षेत्र के मुरब्बा गली में सिराज की दुकान से ताला तोड़ कर ३.५ लाख रुपये की चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी विनय सिंंह ने बताया कि क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ समीक्षा यादव के कुशल नेतृत्व मेंं शाहपुर प्रभारी निरीक्षक घनश्याम तिवारी ने मुखबीर के जरिये सूचना मिली कि केवटहिया मोड़ पर मोटर साइकिल से तीन चोर चोरी की समान लेकर बेचने की फिराक में है। सूचना पर विश्वास कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगायी गयी। तीन व्यक्ति मोटर साइकिल पर आते दिखायी दिए । उन्होने रोकने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस को देखकर एक चोर फरार हो गये। पकड़े गये युवक ने अपना नाम मोनू प्रजापति पुत्र परमेश्वर निवासी लाला बाजार जंगल धूसड़ थाना पिपराइच बताया। जबकि दूसरे ने रवि साहनी पुत्र सुरेश साहनी निवासी लाला बाजार थाना पिपराइच बताया। इसके पास से तीस हजार नगर, एक तंमचा दो जिन्दा कारतूस , मोटर साइकिल , मोबाइल और एक टाटा मैजिक बरामद किया गया है। पकड़े गये अभियुक्त रवि साहनी ने बताया कि चोरे के पैसे से १.४५ लाख रुपये से टाटा मैजिक गाड़ी खरीदी है। यह लोगो जुआ खेलने के अदी है।





