मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे नौतनवा विधायक अमनमणि त्रिपाठी

मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे नौतनवा विधायक अमनमणि त्रिपाठी

मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे नौतनवा विधायक अमनमणि त्रिपाठी

मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे नौतनवा विधायक अमनमणि त्रिपाठी

नवनिर्वाचित चेयरमैनों को दिला सकते भाजपा की सदस्यत ।

आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क :

नौतनवां से विधायक अमन मणि त्रिपाठी रविवार को नौतनवां एवं सनौली नगर पंचायत के नव निर्वाचित चेयरमैन एवं चेयरमैन पति के साथ गोरखनाथ मंदिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने के लिए आए।

हालांकि उनकी मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो सकी लेकिन वह उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के काफी निकट तक पहुंच गए थे।
अमन मणि के साथ सोनौली नगर पंचायत अध्यक्ष कामना के पति सुधीर त्रिपाठी एवं नौतनवां नगर पंचायत अध्यक्ष गुड्डू खान भी साथ से दोनो ही नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी को करना पड़ा हार का सामना।

बताते चले कि नौतनवा विधानसभा चुनाव में सजायाफ्ता पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी के पुत्र अमन मणि त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी से टिकट मांग रहे थे लेकिन नौतनवां विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव जीत कर वे मंदिर में योगी आदित्यनाथ की शरण में आए। इस बार नगर पंचायत चुनाव में भी वे अपने लोगों के लिए भाजपा की टिकट की उम्मीद कर रहे थे लेकिन जब उन्हें टिकट नहीं मिला तो उन्होंने नौतनवां नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए गुड्डू खान को निर्दलीय चुनाव लड़ाया जबकि कामना त्रिपाठी पत्नी सुधीर त्रिपाठी को सोनौली नगर पंचायत से अध्यक्ष के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ाया।

अमन मणि त्रिपाठी के दोनों प्रत्याशियों ने भाजपा प्रत्याशियों को तीसरे पायदान पर छोड़ अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया। मतगणना के पश्चात पहली बार गोरखपुर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद लेने के लिए विधायक अमन मणि त्रिपाठी दोनों विजेता नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ आए थे। लेकिन मुख्यमंत्री जब मंदिर आए तो पूजा अर्चना के बाद पश्चात वह सीधे उत्तराखण्ड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिलने के लिए पहुंच गए। और उनसे मुलाकात नही हुई।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे