कैण्डिल जलाकर शहीद शिक्षामित्रों को दी गई श्रद्धाञ्जलि

कैण्डिल जलाकर शहीद शिक्षामित्रों को दी गई श्रद्धाञ्जलि

कैण्डिल जलाकर शहीद शिक्षामित्रों को दी गई श्रद्धाञ्जलि
आई एन न्यूज ब्यूरो गोरखपुर ध् उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने विगत वर्ष 12 सितंबर 2015 को इलाहाबाद हाई कोर्ट बृहद् पीठ द्वारा कई दिन लगातार सुनवाई करने के बाद शिक्षामित्रों के खिलाफ़ फ़ैसला सुनाया और फ़ैसला सुनते ही शिक्षामित्रों के होश उड़ गये । प्रदेश के लगभग 60 शिक्षामित्रों की मौत आत्महत्या व हार्ट अटैक से हो गई । उन्हीं शहीद 60 शिक्षामित्रों की बरसी आज नगर निगम स्थिति रानी लक्ष्मीबाई पार्क में संघ के जिलाध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में पार्क में बनी उनकी प्रतिमा के सामने 60 कैण्डिल जलाकर शहीद शिक्षामित्रों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रखकर भगवान से प्रार्थना की गई तथा शिक्षामित्रों के विभिन्न समस्याओं से संबंधित मा0 मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन श्रीमान ज़िलाधिकारी महोदय को सौंपा गया ।
शहीद शिक्षामित्र श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष अजय सिंह नें कहा शिक्षामित्रों की शहादत बेकार नहीं जाएगी । इस बार सुप्रीमकोर्ट में अच्छे वकीलों के पैनल और मजबूत पैरवी से हम अवश्य जितेंगे और जिन लोगों ने हमें बरबाद करने की कुचेष्टा किया है आने वाले पाँच अक्टूबर को उनके सफेदा मैटर पर सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई में अपने अच्छे वकील व मजबूत पैरवी से उनको धूल चटाने का काम संगठन करेगा । आप सभी अपनी चट्टानी एकता को कायम रखें और संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें आने वाला समय हमारा होगा ।
कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री रामनगीना निषाद ए जिला मीडिया प्रभारी बेचन सिंह ए उपाध्यक्ष अफ़जाल समानी एअविनाश कुमारए रामअशीष यादवए प्रचार मंत्री लालधर निषादए जिला मंत्री राजीव गुप्ताए अशोक चंद्रा एराकेश कुमारए परमेश्वर चौरसियाए रामप्रवेश एरामसिंह एइंद्रेश भारती एसतीशए राजेश कुमार संदीप सिंह संजीव सिंहरामभजन निषाद विनोद कुमार लक्ष्मीनारायण वर्मा मनोज यादव आदि भारी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे