स्वर्ण व्यापारी से पांच किग्रा चांदी व 120 ग्राम सोने की लूट
आईएन न्यूज ब्यूरो, गोरखपुर। उरूवा थाना क्षेत्र के नाराइजपार गांव के समीप शाम अपाची सवार तीन बदमाशो ने मंगलवार को बेसहनी कस्बे में दीपांश जलेवर नाम से दुकान चलाने ज्वैलर्स तीस वर्षीय अरविन्द वर्मा को तमंचे की बट से मारकर घायल कर दिया तथा गाड़ी की डिग्गी से पांच किलो चादी व 120 ग्राम सोने के समान को लूट कर गोला की तरफ फरार हो गए।
तीस वर्षीय अरविन्द वर्मा पुत्र हरिवंश वर्मा जो की गोला थाना क्षेत्र के ग्राम नवासे के रहने वाले हैं तथा इन्होंने उरूवा थाना छेत्र के बेसहनी चौराहे पर दीपांश ज्वेलर के नाम से सोने चाँदी की दुकान खोल रखी हैं। साय को अपनी दुकान बन्द कर घर को जा रहे थे । अभी यह उरूवा थाना छेत्र के नराईजपार गांव की पुलिया के पास पहुंचे ही थे की सांय साढ़े पांच बजे करीब अपाची गाड़ी पर सवार मुंह बांधे तीन बदमाशों ने इनको तमंचा सटाकर रोक लिया विरोध करने पर तमंचे की बट से मार कर लहू लुहान कर दिया व गाड़ी की डिग्गी को खोल कर उसमे रखा पांच किलो चांदी व 120 ग्राम सोने लूट कर गोला की तरफ भाग निकले। सूचना पर उरूवा व गोला पुलिस मौके पर पहुंच व्यापारी से मामले की जानकारी ले कर उसे पीएचसी उरूवा पर भर्ती कराया गया है। उरूवा व गोला पुलिस मौका मुआयना कर रही। एसओ उरूवा राजेश कुमार का कहना है कि घेराबंदी कर लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा हैं





