भाजपा के कुशासन से आम जनता बेहाल —-अताउल्लाह
भाजपा के कुशासन से आम जनता बेहाल —-अताउल्लाह

आई एन न्यूज़ ब्यूरो गोरखपुर; समाजवादी और पीस पार्टी के गठबंधन प्रत्याशी प्रवीण कुमार निषाद को लोकसभा उप चुनाव में जीताने के लिए पीस पार्टी ने भी कमर कस लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अय्यूब ने समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन दिया है। गोरखपुर में पीस पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने प्रचार प्रसार तेज़ कर दिया है।गुरुवार को पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष अताउल्लाह शाही ने कैम्प कार्यालय इलाहीबाग में एक बैठक की और मीडिया से वार्ता के दौरान कहा कि गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिए अभी से सब लोग लग जाये । भाजपा के कुशासन से आम जनता बेहाल हो चुकी है समाज के हर वर्ग गरीब मज़दूर किसान व्यापारी सभी बेहाल हो चुके है । अब भाजपा को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। ऐसी स्थिति में ये चुनाव हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने गोरखपुर संसदीय क्षेत्र में आने वाले पांचों विधानसभा अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी और कहा कि वे अपने अपने क्षेत्र में जा कर संगठन के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर समाज के सभी वर्गों से अपने गठबंधन के प्रत्याशी के लिए घर घर जा कर वोट मांगे जिससे भारी मतों से ये चुनाव जीता जा सके।
बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष जहागीर अहमद ने किया बैठक में मण्डल प्रभारी अरुण कुमार सिंह जिलाध्यक्ष मकसूद आलम जिला संगठन मंत्री इमदाद इमाम सनाउल्लाह एडवोकेट फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ी इरशाद खान विधानसभा अध्यक्ष कैम्पियरगंज डॉ रज्जाक विधानसभा अध्यक्ष पिपराईच जगदीश बौद्ध विधानसभा अध्यक्ष सदर फैजान अहमद विधानसभा अध्यक्ष ग्रामीण औरंगजेब विधानसभा सहजनवा जिलाउपाध्यक्ष मल्लू जिलानी अरशद अंसारी सगीर अहमद कैश अंसारी मुंजिस अली महफ़ूज़रहमान हाफिज नसरुद्दीन इरफान सिटी अब्दुल हमीद आदि लोग मौजूद रहे। सभी ने संकल्प लिया की इस बार के लोकसभा उप चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएंगे।





