गोरखपुर:धर्म,जाति,सम्प्रदाय से उपर उठकर करें मतदान —मुख्य निर्वाचन अधिकारी

गोरखपुर:धर्म,जाति,सम्प्रदाय से उपर उठकर करें मतदान ---मुख्य निर्वाचन अधिकारी

गोरखपुर:धर्म,जाति,सम्प्रदाय से उपर उठकर करें मतदान ---मुख्य निर्वाचन अधिकारीगोरखपुर:धर्म,जाति,सम्प्रदाय से उपर उठकर करें मतदान —मुख्य निर्वाचन अधिकारी ।
आईएनन्यूज़:डेस्क गोरखपुर गोविन्द कुशवाहा विशेषसंवाददाता
गोरखपुर/धर्म, जाति, सम्प्रदाय से उपर उठकर प्रत्येक नागरिक को करना चाहिये मतदान तभी देश की सेवा हो सकेगी।
उक्त विचार प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने व्यक्त किया। गुरुवार को वे क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में मतदाता जागरूकता रैली को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है परन्तु यहां 50 से 60 प्रतिशत औसत मतदान होता है। इसको बढ़ाये जाने की आवश्यकता है।उन्होंने यह भी कहा कि मतदान में सभी लोग भाग लें इसके लिए सभी मतदाताओं को समझाना होगा। गीत, नाटक, संगीत का माध्यम अच्छा है इसे गांव तक ले जाना होगा।
गोरखपुर:धर्म,जाति,सम्प्रदाय से उपर उठकर करें मतदान ---मुख्य निर्वाचन अधिकारीउन्होंने दुख प्रकट किया कि बहुत से पढ़े लिखे लोग भी मतदान करने नही जाते हैं। मत देना हमारा अधिकार है यह एक दान है, दान का सभी वर्ग के समाज में महत्व बताया गया है। हम सभी दान करते हैं और इसके बदले में कुछ भी अपेक्षा नही करते हैं। दान देते समय व्यक्ति की पात्रता का ध्यान रखना चहिए। सुयोग्य व्यक्ति को मतदान कर देश की सेवा में सरीक हो । उन्होंने सभी स्कूलो के छात्र छात्राओं, गोरखपुर:धर्म,जाति,सम्प्रदाय से उपर उठकर करें मतदान ---मुख्य निर्वाचन अधिकारीअध्याप-अध्यापिकाओं से अपील किया कि वे लोगों को मतदान का महत्व, इसकी प्रक्रिया, इसका साधन-ई.वी.एम. एंव वी.वी. पैट मशीन के बारे में अधिकाधिक लोगों को बतायें। जो छात्र-छात्राएं मतदाता है, वे स्वंय मतदान करें तथा आस पास के मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करें। स्वस्थ समाज एंव देश के विकास के लिए मतदान आवश्यक है। मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर कर सरीक हुए ।
जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने सभी को लोकतन्त्र की मजबूती के लिए मतदान करने की शपथ दिलाया और उपस्थित लोगो के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी रत्नेश सिंह ने कहा कि अगले शिक्षण सत्र से कक्षा 6 से 10 तक की कक्षाओं में छात्र-छात्राओं को लोकतन्त्र एंव मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए एक पाठ जोड़ा जायेगा। दृष्टिबाधित विद्यालय के सन्तबली, संतोष यादव एंव उनके साथियों ने मतदाता जागरूकता गीत प्रस्तुत किया। भवानी प्रसाद पाण्डेय पी.जी. कालेज के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। अयोध्या दास कन्या इंटर कालेज की छात्राओं तथा डायट के प्रशिक्षुओं द्वारा मतदाता गीत प्रस्तुत किया गया। रीना सिंह एंव उनके साथियों ने मतदाता जागरूकता हेतु रंगोली बनाया।इस अवसर पर प्रेक्षक डा0 माधवी खोड़े चावरे, डा0 सुबोध कुमार, मंजूनाथ, सीडीओ अनुज सिंह, उच्च शिक्षा अधिकारी अश्विनी मिश्र, मुख्य नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ए.के. पाण्डेय, एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभुनाथ, अभिषेक गोयल, अधिकारी, कर्मचारी, अभिभावक, छात्र-छात्राएं, अध्यापिकाएं, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रैली निकालने मे मुख्य रूप से अयोध्या दास कन्या इंटर कालेज, अमर सिंह पब्लिक स्कूल अलीनगर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अलहदादपुर, एम.एस. इंअर कालेज, नेहरू युवा केन्द्र, पूर्व मायध्मिक विद्यालय राउत पाठशाला, कस्तूरबा गांधी विद्यालय चरगावा, राष्ट्रीय सेवा योजना पं0 दीन दयाल उपाध्याय, बी.पी पाण्डेय पी.जी. कालेज, इमामबाड़ा मुस्लिम गर्ल्स इंटर कालेज, युवा कल्याण एंव प्रादेशिक विकास दल, सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल मोहद्दीपुर, राजकीय कन्या इंटर कालेज के विद्यार्थी आगे रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे