नौतनवा: योगी आदित्यनाथ पर बनायी जा रही फिल्म के प्रोड्यूसर पर मुकदमा

नौतनवा: योगी आदित्यनाथ पर बनायी जा रही फिल्म के प्रोड्यूसर पर मुकदमा

नौतनवा: योगी आदित्यनाथ पर बनायी जा रही फिल्म के प्रोड्यूसर पर मुकदमानौतनवा: योगी आदित्यनाथ पर बनायी जा रही फिल्म के प्रोड्यूसर पर मुकदमा दर्ज ।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क : गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ पर नॉस्ट्रम इंटरटेनमेंट के बैनरतले बनाई जा रही फिल्म जिला गोरखपुर के निर्माता विनोद तिवारी प्रोड्यूसर के विरुद्ध नौतनवा थाने में समाजसेवी
संतोष पांडे ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है ।
श्री पाण्डेय द्वारा नौतनवा थाना थानाध्यक्ष को दिए गए तहरीर में कहां है कि हम सभी के पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज को जिला गोरखपुर नामक फिल्म में हाथ में पिस्तौल और एक हाथ में गाय के बछड़े को लेकर तस्वीर जो दिखाया जा रहा है वह काफी आहत करने वाली है। उनके इस चित्र से ब्राम्हण समाज को काफी पीड़ा हुई है।
नौतनवा पुलिस ने संतोष पांडे की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिये जाने की खबर है।
बता दे

कि नॉस्ट्रम इंटरटेनमेंट के बैनरतले बनने जा रही फिल्म ‘जिला गोरखपुर’ का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है. इस फिल्म के पोस्टर में पीछे की ओर से भगवाधारी एक शख्स खड़ा दिखाई दे रहा है. पोस्टर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसा लुक नजर आ रहा है, ऐसा इसलिए क्योंकि सीएम योगी भी गोरखपुर के निवासी और सासंद रहे हैं. इस फिल्म के पोस्टर में चौंकाने वाली बात यह है कि भगवाधारी शख्स ने हाथ में बंदूक भी लिया हुआ है. पोस्टर में गाय के बछड़े की तस्वीर भी साफ झलक रही है. इस फिल्म को विनोद तिवारी प्रोड्यूस कर रहे हैं।
इस मौके पर अमरनाथ पाण्डेय समेत दर्जनो युवक उपस्थित रहे।नौतनवा: योगी आदित्यनाथ पर बनायी जा रही फिल्म के प्रोड्यूसर पर मुकदमा

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे