नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी विप्लव गुट ने नेपाल बंद का किया ऐलान
नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी विप्लव गुट ने नेपाल बंद का किया ऐलान।
आई एन न्यूज़ भैरहवा/नेपाल
(संवादाता : महेश गुप्ता)
नेपाल में विभिन्न स्थानो पर ओली सरकार ने नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के 77 जिलो के प्रवक्ता खड्ग बहादुर विश्वकर्मा समेत तमाम कार्यकर्ताओ को बिना कारण बताये पुलिस ने गिरफ्तार कर रखा है।
उक्त गिरफ्तारी को लेकर सरकार के विरोध में नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव विप्लप नेत्र बिक्रम चंद ने मंगलवार को नेपाल बंद का अहवान किया है।
उक्त बन्दी का ऐलान एक प्रेस बिज्ञपित के माध्यम से नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी ने ऐलान कर कहा है कि जल्द से जल्द हमारे कार्यकर्ता को अगर प्रसासन ने रिहा नहीं किया तो आने वाले समय में इससे बड़ा आंदोलन किया जायेगा।जिसकी जिम्मेदारी नेपाल सरकार की होगी।





