बिम्सटेक चौथा शिखर सम्मेलन काठमांडू में आज

बिम्सटेक चौथा शिखर सम्मेलन काठमांडू में आज

बिम्सटेक चौथा शिखर सम्मेलन काठमांडू में आजबिमस्टेक का चौथा शिखर सम्मेलन काठमांडू में आज
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे काठमांडू जा सकते हैं पशुपतिनाथ मंदिर।

आईएन न्यूज नेपाल डेस्क

बहुपक्षीय प्राविधिक तथा आर्थिक सहायता के लिए गठित (बिमस्टेक) का चौथा शिखर सम्मेलन काठमाडौं में आज शुरू हो रहा है । इस सम्मेलन मे शामिल होने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काठमांडू पहुंच चुके हैं। सम्मेलन दो बजे शुरू होगा।इसके पहले मोदी और नेपाली पीएम ओली के बीच शिष्टाचार भेंट मे आपसी सौहार्द सहित जरूरी मशलो पर बात हो सकती है।पीएम मोदी पशुपतिनाथ के दर्शन को भी जा सकते है।इसे देखते पशुपतिनाथ परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।
गुरुवार को काठमांडू के होटल सोल्टी में प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली का द्वारा दोपहर २ बजे बिमस्टेक चौथे शिखर सम्मेलन के उद्घाटन के बाद संबोधित करेंगे।इसके फौरन बाद भारत के पीएम मोदी सम्मेलन को संबोधित करेंगे । उसके उपरान्त अन्य देश के सदस्य राष्ट्र प्रमुख तथा सरकार के प्रमुखों के सम्बोधन करने का कार्यक्रम है।
बता दें कि इस बिमस्टेक शिखर सम्मेलन में नेपाल, भारत, बांग्‍लादेश, भूटान, म्‍यांमार, श्रीलंका और थाइलैंड समेत दक्षिण एशिया व दक्षिण पूर्व एशिया के सात राष्‍ट्र शिरकत कर रहे हैं। सात देशों का अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग संगठन है ‘बिम्‍सटेक’।
वर्ष 1997 में इसकी स्‍थापना हुई थी और ढाका में इसका स्‍थायी सचिवालय है। यह कोऑपरेशन के 14 भिन्‍न क्षेत्रों में काम करता है। इस शिखर सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य बिम्सटेक देशों के बीच सड़क तथा हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ाना है। कनेक्टिविटी और गरीबी उन्मूलन इस शिखर सम्मेलन के मुख्य बिंदु होंगे।
बिम्सटेक अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन की सुरक्षा व्यवस्था नेपाल सरकार ने नेपाली सेना को सुपुर्द कर दिया है। इसमें नेपाली सेना, प्रहरी व सशस्त्र प्रहरी बल की एकीकृत सुरक्षा प्रणाली बनाकर इसकी निगहबानी कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था का नेतृत्व नेपाली सेना करेगी। होटल सोल्टी पूरी तरह इन सुरक्षाकर्मियों के कब्जे मे है। विभिन्न देशों से सम्मेलन में हिस्सा लेने आ रहे देश के राष्ट्राध्यक्षों, सरकार प्रमुख व उच्चाधिकारियों की सुरक्षा के लिए चार घेरे बनाये गये है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे