नेपाल मे प्रदेश बटवारे को लेकर सड़को पर प्रदर्शन पुलिस से झड़प आधा दर्जन चोटिल

नेपाल मे प्रदेश बटवारे को लेकर सड़को पर प्रदर्शन पुलिस से झड़प आधा दर्जन चोटिल


संविधान संशोधन प्रस्ताव पर भड़के लोग बुटवल मे राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर यातायात किया ठप —
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क– महराजगंज
पडोसी राष्ट्र नेपाल मे प्रदेश बटवारे के लिए पाँच नम्बर प्रदेश मे पहाडी क्षेत्र को हटाने को लेकर सरकार का विरोध शुरू हो गया है ।
बुधवार को भारत नेपाल सीमा के सोनौली बार्डर से 26 किमी० दूर बुटवल कस्वे मे जगह जगह टायर जलाया गया और सड़क जाम कर यातायात ठप कर दिया गया । जिसके कारण प्रदर्शन कर रहे लोगो और पुलिस मे झडप होने की खबर है । झङप के बाद आक्रोषित प्रर्दशनकारियो ने वाहनो मे तोड फोड शुरू कर दिया जिससे यात्रियो मे दहशत ब्याप्त है । और आवागमन ठप हो गया है । प्यूठान के पूर्व सासंद मुत्ति प्रसाद शर्मा के नेतुत्व मे 23 सदस्यीय सयुक्त संघर्ष समिति बनाई गयी है । यह टोली पाच नम्बर के प्रदेश से पहाडी जिला गुल्मी पाल्पा अर्धाखाची प्यूठान को तराई मधेश से हटाने को गलत ठहराते हुए विरोध कर कहे है । नेपाल सरकार द्वारा उक्त जिले को मधेश से हटाने की पहल किये जाने से चार जिलो के राजनितिक पार्टी भडक गये है । बुटवल और अर्धारवाची जिले के कस्वे मे सघर्ष समिति के कार्यकर्ताओ ने सड़को पर टायर जलाकर यातायात और दुकाने बन्द करा दिया है । यातायात खुलवाने पहुंची पुलिस से प्रर्दशन कारियो से झड़प होने की खबर है । पुलिस और प्रदर्शनकारी दोनो तरफ से आधा दर्जन लोगो के चोटिल होने की खबरे आ रही है । बुटवल मे चक्का जाम की खबर का सीधा असर सोनौली बार्डर पर देखने को मिला । भैरहवा से बुटवल राजमार्ग पर यातायात बन्द होने से पर्यटक दोनो तरफ फस रहे । सडको पर पत्थर डालकर आवागम बन्द कर दिया गया है । प्रर्दशनकारियो के आक्रोश को देखते हुए भारी संख्या मे पुलिस फोर्स तैनात किया गया है ।
इस सम्बंध मे रुपन्देही जिले के नवागत एसपी रविन्द्र धानुक ने बताया की हालात पुरी तरह से काबू मे है प्रदर्शन कर रहे लोगो से शान्ती बनाये रखने की अपील किया गया है । ऐतिहात के तौर पर पुलिस सतर्क है । पर्यटको तथा उनके वाहनो की सूरक्षा हेतू पास पुलिस उनके साथ है । पर्यटको को पूरी सुरक्षा दी जा रही है ।

आप चूक गए होंगे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे