नेपाल मे प्रदेश बटवारे को लेकर सड़को पर दुसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

नेपाल मे प्रदेश बटवारे को लेकर सड़को पर दुसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

संविधान संशोधन प्रस्ताव पर भड़के लोग बुटवल और भैरहवा मे व्यवसायिक प्रतिष्ठाने बन्द राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर यातायात किया ठप —
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क– महराजगंज
पडोसी राष्ट्र नेपाल मे प्रदेश बटवारे के लिए पाँच नम्बर प्रदेश मे पहाडी क्षेत्र को हटाने को लेकर सरकार का विरोध शुरू हो गया है ।
बुधवार को भारत नेपाल सीमा के सोनौली बार्डर से सटे भैरहवा से लेकर 26 किमी० दूर बुटवल कस्वे मे जगह जगह टायर जलाया का प्रर्दशन किया और सड़क जाम कर यातायात ठप कर दिया है । 23 सदसीय सयुक्त संघर्ष समिति बनाई गयी है । यह टोली पाच नम्बर के प्रदेश से पहाडी जिला गुल्मी पाल्पा अर्धाखाची प्यूठान को तराई मधेश से हटाने को गलत ठहराते हुए विरोध कर कहे है । नेपाल सरकार द्वारा उक्त जिले को मधेश से हटाने की पहल किये जाने से चार जिलो के राजनितिक पार्टी भडक गये है । बुटवल और अर्धारवाची जिले के कस्वे मे सघर्ष समिति के कार्यकर्ताओ ने सड़को पर टायर जलाकर यातायात और दुकाने बन्द करा दिया है । लेकिन प्रसाशन के दबाव मे देर शाम से यातायात बहाल होने की रवबर है । भैरहवा और बुटवल बाजार मे चक्का जाम की खबर का सीधा असर सोनौली बार्डर पर देखने को मिल रहा है । भैरहवा से बुटवल राजमार्ग पर यातायात बन्द होने से पर्यटक दोनो तरफ आज भी फसे रहे । सडको पर पत्थर डालकर आवागम बन्द कर दिया गया है । प्रर्दशनकारियो के आक्रोश को देखते हुए भारी संख्या मे पुलिस फोर्स तैनात किया गया है । हाला कि लुम्बिनी जाने वाले पर्यटको को किसी तरह की कोई परेशानी है । उक्त मार्ग पर सुरक्षा ब्यवस्था कड़ा कर दिया गया है ।
इस सम्बंध मे रुपन्देही जिले के एसपी रविन्द्र धनुग ने बताया की हालात पुरी तरह से काबू मे है प्रदर्शन .कर रहे लोगो से शान्ती बनाये रखने की अपील किया गया है । ऐतिहात के तौर पर पुलिस सतर्क है । पर्यटको तथा उनके वाहनो की सूरक्षा हेतू पास पुलिस उनके साथ है । पर्यटको को पूरी सुरक्षा दी जा रही है ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे