नेपाल मे प्रदेश बटवारे को लेकर तीसरे दिन भी बुटवल मे प्रर्दशन भैरहवा बन्द
संविधान संशोधन प्रस्ताव पर पाच राजनैतिक दलो के कार्यकर्ता भड़के बुटवल और भैरहवा मे व्यवसायिक प्रतिष्ठानो को कराया बन्द । राजमार्ग जाम कर यातायात किया ठप सडको पर जलाये टायर —
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क / महराजगंज
पडोसी राष्ट्र नेपाल मे प्रदेश बटवारे के लिए पाँच नम्बर प्रदेश मे पहाडी क्षेत्र को हटाने को लेकर सरकार का विरोध आज तीसरे दिन भी जारी रहा।
शुकवार की दोपहर को नेकपा ऐमाले और नेकपा माले समेत तीन और दलो के कार्यकर्ता बुटवल बाजारो मे भ्रमण कर दुकाने बन्द कराया और कस्वे मे जगह जगह टायर जला कर प्रर्दशन किया । बुटवल के राजमार्ग चौराहे पर सड़क जाम कर यातायात ठप कर दिया ।
पाच नम्बर के प्रदेश से पहाडी जिला गुल्मी पाल्पा अर्धाखाची प्यूठान को तराई मधेश से हटाने को गलत ठहराते हुए प्रमुख रूप से पाच राजनैतिक दलो के कार्यकर्ता विरोध कर कहे है ।
स्मरण रहे कि नेपाल सरकार द्वारा संविधान संसोधन परस्ताव लाने तथा उक्त जिले को मधेश से हटाने की पहल किये जाने से चार जिलो के राजनितिक पार्टी भडक गये है । उक्त पार्टी के कार्यकर्ता सड़को पर टायर जलाकर यातायात और दुकाने बन्द करा दिया है । लेकिन प्रसाशन के दबाव मे देर शाम से यातायात बहाल होने की. रवबर आ रही है । भैरहवा और बुटवल बाजार बन्द है । बुटवल कस्वे मे चक्का जाम की खबर का सीधा असर सोनौली बार्डर पर देखने को मिल रहा है । भैरहवा से बुटवल राजमार्ग पर यातायात बन्द होने से पर्यटक दोनो तरफ आज भी फसे रहे । प्रर्दशनकारियो के आक्रोश को देखते हुए भारी संख्या मे पुलिस फोर्स तैनात किया गया है । हाला कि लुम्बिनी जाने वाले पर्यटको को किसी तरह की कोई परेशानी है । उक्त मार्ग पर सुरक्षा ब्यवस्था कड़ा कर दिया गया है ।



