प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दे दिया जान
प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दे दिया जान
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
सहजनवां नगर पंचायत के गाहासाड़ रेलवे पुल के पास मंगलवार की सुबह एक युवक और युवती की लाश रेलवे ट्रैक पर मिलने से ग्राउंड में सनसनी फैल गया । मृतक युवक की पहचान खजनी थाना क्षेत्र के छताई टोला डिहवा निवासी रामसरन के 19 वर्षीय पुत्र विशाल के रूप में हुई जबकि मृत युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस दोनों को प्रेमी युगल बता रही है।
बता दे की गाहासाड़ रेलवे पुल पर मंगलवार की सुबह लोगों ने एक युवक और एक युवती की लाश देखी। शव देखने से ऐसा लग रहा है कि दोनों ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दी है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान कर ली है। मृतक युवक खजनी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा छताई के टोला डिहवा निवासी रामसरन 19 वर्षीय पुत्र विशाल के रूप में की। इंटरमीडिएट का परीक्षा दिया था। प्रभारी निरीक्षक सहजनवां डीके सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान हो गई है। युवती की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। देखने में दोनों प्रेमी युगल लग रहे हैं।





