नेपाल : जनमत पार्टी के जिलास्तरीय बैठक में सरकार को पुनः आंदोलन की दी चेतावनी
आई एन न्यूज़ डेस्क रुपनदेही नेपाल : रुपनदेही जिले के भैरहवां में जनमत पार्टी की जिलास्तरीय बैठक आयोजित की गयी। जिसमे पार्टी के केंद्रीय सदस्य एवं जिला इंचार्ज भोपेन्द्र प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरकार पर आरोप लगाया कि शासन एवं प्रशासन द्वारा मधेशियों पर हो रहे अत्याचार एवं भेदभाव की कड़े शब्दों में आलोचना की। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द मधेशियों पर हो रहे अत्याचार एवं भेदभाव को तथा नेपाल प्रहरी मधेशियों के विरुद्ध अपने व्यवहार में बदलाव नही लाते हैं तो पार्टी को सरकार के खिलाफ आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
जिलास्तरीय बैठक में पूर्व में किये गए कार्यों की समीक्षा तथा आने वाले समय की कार्यदिशा तय की गयी। जिसमे पदों के अनुसार पार्टी ने पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी।
बैठक में मुख्यरूप से संजय कुमार मिश्रा, संत राज कुर्मी, दिलीप यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रशेखर सुनार तथा संचानल रामकेश गुप्ता ने किया।
संबाददाता : महेश गुप्ता, रुपनदेही नेपाल





