भैरहवां नेपाल :कार से कपड़ो की तस्करी करते एक गिरफ्तार
भैरहवां नेपाल :कार से कपड़ो की तस्करी करते एक गिरफ्तार
आई एन न्यूज़ भैरहवा/ नेपाल
भारतीय सीमा से कार में छिपाकर तस्करी के जरिए लाए जा रहा कपड़ा नेपाली सीमा में नेपाल की सशस्त्र पुलिस बल ने दबोच कर कार समेत कपड़ा और युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरों के मुताबिक नेपाल के जिला रुपन्देही सिद्धार्थनगर नगरपालिका 1 डण्डा ईलाका अंतर्गत भारतीय बजार सोनौली बार्डर से नेपाल बुटवल की तरफ जाने के दौरान बा. ७ च. ५९५४ नं. को मारुती सुजुकी कार में सीट के पास और कुछ डिक्की में छिपा कर रखा गया अवैध कपड़ा टाप्स १०१६ पीस बरामद का एक युवक को हिरासत में ले लिया।
सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल नं. ३८ गुल्म हे.क्वा.(रा.भ.सु.) रुपन्देही गोविन्द बहादुर खाती ने बताया है की भारतीय सीमा से नेपाल में बिना भन्सार कराये नेपाल के बुटवल जाने वाले मार्ग पर बल ने उक्त तस्करी का कपड़ा बरामद किया जिसकी कीमत कस्टम मुल्य रु. १,५२,४०० और तस्करी में प्रयोग किया गया सवारी साधन का कस्टम मुल्य रु. १२,००,००० भन्सार मुल्य रु.टोटल १३,५२,४०० रूपये नेपाली आंकी गई है ।
सशस्त्र सीमा बल ने आवश्यक कारबाही के लिए भैरहवा भन्सार कार्यालय बेलहिया में सौप दिया है





